सुपौल, मार्च 15 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सड़क हादसे में एक सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई, जबकि बाइकसवार दो युवक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिला मुख्यालय स्थित हुसैन चौक पर रविवार सुबह करीब पांच बजे सदर थाना गेट के समीप सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर हुई। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के निवासी मो आजाद की 11 वर्षीय पुत्री सजदा परवीन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार सुबह सहरी खाने के बाद सजदा अपने पड़ोस के 12 वर्षीय किशोर मो कैफ के साथ सड़क किनारे टहल रही थी। इसी दौरान महावीर चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मोटरसाइकिल ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सजदा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो कैफ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लि...