सुपौल, फरवरी 25 -- सरायगढ़ निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एनएच 27 पर पिपरा खुर्द गांव के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिपरा खुर्द गांव के वार्ड 4 निवासी राजदेव मेहता की 45 वर्षीय पत्नी लालमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीचसी भपटियाही में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टर लक्ष्मी कांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल मरीज को सर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लालमनि देवी पिपरा खुर्द चौक के पास सड़क पार कर रही थी।इसी दौरान सिमराही तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से घायल हो गई। घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...