सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल। सदर प्रखंड के जगतपुर डीह टोला आजाद चौक से ठाकुरबाड़ी पथ होते बरुआरी जाने वाले सड़क जर्जर हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अविलंब मरम्मत करने की मांग की गई है । ग्रामीणों ने बताया कि बाबा कपिलेश्वर नाथ मंदिर जाने वाली रास्ता काफी जर्जर हो गई है जिसके कारण लोगों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर बाबा मंदिर पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि उक्त सड़क निर्माण होने से जगतपुर, कैंप टोला, बरेल आदि गांव के श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में काफी सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...