सुपौल : सड़क पर गिरा बाइक सवार युवक, घायल
सुपौल, जून 13 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग एनएच-327ई पर बस स्टैंड के समीप शनिवार को एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल युवक को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ श्रवण कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हरिरपट्टी पंचायत अंतर्गत कुशहा वार्ड 14 निवासी शिवदयाल यादव के पुत्र कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कृष्ण कुमार यादव किसी जरूरी काम से शनिवार को कुशहा गांव से त्रिवेणीगंज बाजार आए थे। यह भी पढ़ें- बाइक से गिरकर युवक घायल कार्य पूरा करने के बाद वह बाइक से घर लौट र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.