सुपौल, जून 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत वार्ड 2 देहीपोरी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी के समीप शनिवार को निर्माणाधीन पीसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता बरते जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया वहीं स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों को स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रखंड प्रमुख मो फिदा हुसैन की अनुशंसा से कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, ईंट सोलिंग का कार्य पूरा होने के बाद वर्तमान में पीसीसी ढ़लाई का काम किया जा रहा है। हालांकि, निर्माण स्थल पर अब तक योजना से संबंधित सूचना पट्ट न...