सुपौल, जून 28 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 किलोमीटर कोसी बांध के समीप शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में एक साइकिलसवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतनपुर पंचायत के बैद्यनाथपुर वार्ड चार निवासी रामदेव पंडित (55) के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। जानकारी के अनुसार रामदेव पंडित शनिवार को अपने घर से साइकिल से 17 किमी स्थित ग्रामीण हाट जा रहे थे। इसी दौरान 13 किलोमीटर के समीप भीमनगर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना का विवरण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार रामदेव पंडित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते ह...