सुपौल, फरवरी 3 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सामने एनएच 106 पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सड़क दुघर्टना में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल पीएचसी पिपरा पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना में घायल पर्यवेक्षिका पिपरा बालविकास परियोजना कार्यालय जा रही थी। पर्यवेक्षिका कविता कुमारी अपनी स्कूटी को जैसे ही पिपरा अंचल कार्यालय परिसर की ओर मोड़ा कि पीछे से आ रही एक सिटी रिक्शा ने उसे ठोकर मार दी। घटना में स्कूटी लेकर वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस घटना में पर्यवेक्षिका कविता कुमारी को दाहीने हाथ में गंभीर चोटे आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...