सुपौल, जून 23 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ मुहर्रम पर्व को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पर्व को शांति एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे- पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, पेज 5 लीड बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने...