सुपौल, जून 22 -- सुपौल, एक संवाददाता। सदर प्रखंड के एकमा गांव स्थित बाबा पारसमणि महादेव मंदिर पुनर्निर्माण सह शिवलिंग की स्थापना को लेकर पूजन कार्यक्रम के अवसर पर रविवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का आगमन हुआ। मौके पर उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि बाबा पारसमणि मंदिर का पुनर्निर्माण में शामिल होने का मौका मिला। मंत्री ने कहा कि चार सौ वर्ष पुराने मंदिर का नया स्वरूप होना यही तो पीएम मोदी का संकल्प है। यह भी पढ़ें- मौनी बाबा शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भव्य महाआरतीमंदिर का महत्व उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस विरासत को आज आपसबों द्वारा स्थापित किया जा रहा है, वह मंदिर ही नहीं बल्कि संपूर्ण सनातन संस्कृतियों को पुनः जगाने का काम है। मंत्री ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार तरीके से चर्चा करते कहते हुए कि यह...