सुपौल, अप्रैल 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदयनगर वार्ड तीन में मंगलवार को एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका की पहचान हृदयनगर वार्ड-03 निवासी बुच्ची देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। यह भी पढ़ें- खडगपुर से संदिग्ध स्थिति में विवाहिता का शव बरामद, कार्रवाई शुरू मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी...