सुपौल, मई 15 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अभूआर गांव के वार्ड चार में इंद्रजीत कुमार (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजन उसे किशनपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए, लेकिन पुलिस ने दाह संस्कार स्थल पर पहुंचकर मृतक के भाई इंदल कुमार मुखिया पिता चुल्हाय मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी दाह संस्कार स्थल से सबूत इकट्ठा किए और फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी की है। मृतक के भाई इंदल ने बताया कि उसकी शादी छातापुर प्रखंड के भीमपुर बेलागंज में हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बाबत किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि युवक ने आत्महत्या की है। परिजन बिना सूचना दिये शव को जला दिये। इसके बाद टीम के ...