सुपौल, जनवरी 6 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थानाक्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या 10 में सोमवार शाम करीब सात बजे एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतका 25 वर्षिया अरुणा देवी ओमप्रकाश यादव की पत्नी बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस रात्रिकाल मौके पर पहूंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। मृतका के ससुराल वालों ने महिला की मौत को बीमारी की वजह से स्वभाविक मृत्यु बताया है। जबकि मायके पक्ष के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। थाना पुलिस फिलहाल दोनों ही एंगल से जांच करने में जूटी हुई है। मिली जानकारी अनुसार महिला की मौत होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन में शव के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच आसपड़ोस के लोगों द्वारा घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों ...