सुपौल, मार्च 20 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति के बनैनियां पंचायत में हुए पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मतदान के तुरंत बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम मतगणना कराई गई। जिसमें बनैनिया पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद से संतोष कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बैधनाथ मंडल को 475 वोटों से पराजित किया। वोटों की गिनती में संतोष कुमार यादव को 947 मत प्राप्त हुए। वहीं निकटतम पतिद्वंदी रहे बैजनाथ मंडल को 472 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बीडीओ अच्युतानंद ने नवनिर्वाचित प्रत्याशी संतोष कुमार यादव को विजयी घोषित किया। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अच्युतानंद ने पैक्स अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार संतोष कुमार यादव को जीत का प्रमाण-पत्र दिया। बुधवार को हुए बनैनियां पैक्स अध्यक्ष पद पर चुनाव श...