सुपौल, अप्रैल 18 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को उर्वरकों के संतुलित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आत्मा, सुपौल के माध्यम से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, राघोपुर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. नित्यानंद ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में यूरिया और डीएपी के उपयोग से फसल शुरू में हरी-भरी तो दिखती है, लेकिन जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे हल्की हवा या बारिश में फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। यह भी पढ़ें- सुपौल : किसानों को उर्वरक संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.