सुपौल, फरवरी 15 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पिपरा के तत्वावधान में 90वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को भव्य प्रभातफेरी निकाली गई, जो बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए ब्रह्माकुमारी सेंटर पहुंची। प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में सुपौल से पधारे शालिनी दीदी सुनीति दीदी, किरण दीदी, संजू दीदी व लक्ष्मी दीदी आदि ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...