सुपौल, मार्च 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, इन घटनाओं के पीछे सबसे बड़ा कारण शॉर्ट सर्किट बनकर उभर रहा है। घरों में पुराने और जर्जर तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण उठने वाली छोटी सी चिंगारी देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों का आशियाना कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो जाता है। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है। यहां थ्रेसर मशीन से निकलने वाली चिंगारी, खुले में जलाए जा रहे चूल्हे और खेतों में सूखी फसल की मौजूदगी आग को तेजी से फैलने का मौका देती है। इसके अलावा, गैस सिलेंडर में लीकेज भी कई घटनाओं की बड़ी वजह बन रहा है। रसोई में जरा सी असावधानी बड़ी दुर्घटना में बदल जाती है। हाल के दिनों...