सुपौल, फरवरी 15 -- मरौना, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से भीड़ लगी रही। लालेश्वर नाथ महादेव मंदिर मरौना में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिनभर मंदिर में हर हर महादेव के जयकारे से गूंजते रहे। महाशिवरात्रि को लेकर मरौना उत्तर पंचायत के कबरीबांध वार्ड 8 में नव निर्मित महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की गईं। मां दुर्गा, मां काली, मां सरस्वती, मां पार्वती भगवान गणेश, शनिदेव, हनुमान जी आदि देवी देवताओं के प्रतिमा को स्थापना को लेकर ट्रैक्टर पर लेकर और रथ पर भक्ति गीतों के साथ पांच गांवों का भ्रमण किया। साथ में शिव विवाह उत्सव भरे माहौल में गांव की महिलाएं, बूढ़े व बच्चे तथा युवा सभी नाचते-झूमते चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.