सुपौल : शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग, विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण
भागलपुर, मई 23 -- करजाईन बाजार (सुपौल) से पवन कुमार की रिपोर्ट राघोपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत स्थित भूलर महतो प्राथमिक विद्यालय मेहता टोला, परमानंदपुर के प्रधान शिक्षक लाल बहादुर साह ने विद्यालय में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षिका प्रेमलता कुमारी की कार्यप्रणाली को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। दिए आवेदन में प्रधान शिक्षक ने बताया है कि उक्त शिक्षिका विद्यालय से बराबर अनुपस्थित रहती है। अपनी जगह अपनी बेटी को विद्यालय भेज कर फर्जी उपस्थिति बनाती है। बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित रहती हैं। इतना ही नहीं बराबर हाजिरी बनाकर बिना आउट किए फरार हो जाती हैं। विद्यालय में गुटखा का सेवन करती हैं तथा रसोईघर में बेड लगाकर सोती हैं। उनकी मनमानी से सभी शिक्षक एवं ग्रामीण तंग हैं। साथ ही प्रधान शिक्षक द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.