सुपौल, जून 11 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के नियोजन की प्रक्रिया के तहत पूर्व में आयोजित काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को जिला नियोजन समिति ने एक और अवसर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार 12 और 13 जून को छूटे हुए अभ्यर्थियों की विशेष काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। यह काउंसिलिंग शिक्षा भवन सुपौल में दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कार्यालय आदेश के अनुसार विभिन्न पदों के कुल 341 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें रात्रि प्रहरी पद के 228, अनुसेवक के 66, मुख्य रसोइया के 22 तथा सहायक रसोइया के 25 अभ्यर्थी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सहायक रसोइया के लिए काउंसिलिंग में पहुंचे 28 अभ्यर्थी जिला नियोजन समिति ने पूर्व निर्धारित काउंसिलिं...