सुपौल, मई 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामनगर रोड स्थित एक निजी आवास से गुरुवार को दिनदहाड़े एक बाइक चोरी हो गई। घटना की जानकारी देते हुए सिमराही निवासी पीड़ित शक्षिक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि वह प्राथमिक वद्यिालय शाह राय टोला छिटही वार्ड 15 में कार्यरत हैं। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने आवास सिमराही लौटे और अपनी बाइक को घर के बरामदे में खड़ी कर अंदर चले गए। लगभग 2 बजे जब वह किसी काम से बाहर निकले तो देखा कि उनकी बाइक गायब है। पीड़ित शक्षिक ने राघोपुर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: पश्चिमपाली चौक के पास से बाइक चोरी इस बाबत राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.