सुपौल, सितम्बर 24 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड के महम्मदगंज में गुरुवार को बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संकुल इकाई की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बिनोद यादव ने की। बैठक में विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं नियोजित शिक्षकों ने अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान एवं प्रोन्नति शिक्षकों की प्रमुख मांग है। उन्होंने कहा कि सभी कोटि के शिक्षकों को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने संकुल, प्रखंड एवं जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। शिक्षकों ने संग...