सुपौल : शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत की पंसस के निधन पर जताया शोक
सुपौल, जून 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य (पंसस) बिंदा देवी (60 साल) का अचानक बुधवार की रात में अचानक निधन हो गया। पंचायत समिति सदस्य बिंदा देवी के निधन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, सरपंच मो सलीम साह, पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल, रामदेव राय, सरोज ठाकुर, राजकुमार राय, संतोष कुमार सिंह, हरेराम राय, निरंजन कुमार राय, मो. नोमन सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.