सुपौल : शादी में जा रहे युवक को मारी गोली, पैर में लगी बुलेट
सुपौल, मई 10 -- मरौना, एक संवाददाता। जिले के नदी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम शादी समारोह में जा रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना सरोजा कोनी गांव के पास हुई। गोली युवक के पैर में घुटने के ऊपर लगी है। घायल युवक की पहचान गम्हरिया वार्ड 9 निवासी संतोष कुमार कामत (21) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट बाइक से बेलहा गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सरोजा कोनी गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक रोकने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्रेकर के पास बाइक की रफ्तार धीमी होते ही बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली संतोष के पैर में जा लगी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.