सुपौल, अक्टूबर 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग लड़की और लड़का के शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना व सोशल मीडिया पर वायरल विडियो फुटेज के आधार पर दोनों नाबालिग युवक युवती के शादी को लेकर पुलिस ने अपने स्वयं के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों किशोरी व किशोरी को गिरफ्तार कर जिला कल्याण पदाधिकारी को सुपूर्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला हिरासत मेंपुलिस की कार्रवाई थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के स्वयं आवेदन में बताया गया भपटियाही गांव में बीते रविवार की रात एक लड़का और एक लड़की को परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की शादी करा दिया गया है। आवेदन में यह भी कहा गया ह...