सुपौल, अप्रैल 28 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के परसाही गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर शादी का झांसा देकर यौन शोषण एवं वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला 29 सितंबर 2025 का है, जब एक विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर चार नामजद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नीरज कुमार और प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...