सुपौल, फरवरी 6 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को सभी पांच परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी समय से केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पहुंच गए थे। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9 बजे तक एवं द्वितीय पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित कराया गया। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी पांचों परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय, जबकि द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। ...