सुपौल, अप्रैल 29 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया। जिसमें एक की पहचान छातापुर निवासी पाजेश राम के हुई है। जिसे पुलिस द्वारा मेडिकल जांच के लिए सीएचसी लाया गया जहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मद्यनिषेध तहत मामला दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना पर सोहटा पंचायत में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस को अपना नाम सोहटा निवासी राजदेव सरदार और सोहटा निवासी बंदेलाल सरदार बताया। यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन पियक्कड़ को किया गिरफ्तार इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना ...