सुपौल : शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 22 -- मरौना, एक संवाददाता। मरौना पुलिस ने गुरुवार को 36 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष रेमन भाष्कर ने बताया कि भगवैत से कबरीबांध के तरफ शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना मिली थी। आनन-फानन में पुलिस जवानों के साथ पीछा किया गया। हथियागार और कबरीबांध के बीच शराब लदी बाइक पर सवार तस्कर को पकड़ कर तालाशी ली गई। जिसमें 36 लीटर देसी शराब बरामद हुई। शराब व बाइक को जब्त कर तस्कर को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। यह भी पढ़ें- सहरसा : 35 लीटर देसी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.