सुपौल, अप्रैल 19 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुरली पेट्रोल पंप के पास शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव वार्ड चार निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि युवक सार्वजनिक स्थल पर नशे में उत्पात मचा रहा था, जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर थाना ले आई। थाना में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- 45 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त इसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.