सुपौल, मई 31 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा कोर कमेटी की बैठक रविवार को शनि मंदिर रोड स्थित गोदरेज शो रूम परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने की। उक्त कार्यक्रम में 14 जून को होने वाले वैश्य अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजन करने पर विस्तारपूर्वक विचार- विमर्श किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि सदर प्रखंड राष्ट्रीय वैश्य महासभा के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से वीणा निवासी दीपक कुमार साह को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई है, जिन्हें पत्र देते व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में 14 जून को वैश्य अधिकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर एक संचालन कमेटी का भी गठ...