सुपौल, जून 20 -- मरौना, एक संवाददाता। कृषि कार्यालय परिसर बेलही में शनिवार को प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गोपाल कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीतू कुमारी, मोबाइल पशु चिकित्सक आशुतोष कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह हड़री पंचायत पैक्स अध्यक्ष राज नारायण निराला, बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरदेव कामत तथा जिला परिषद प्रतिनिधि भोला मंडल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की दी गई जानकारीकार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गोपाल कुमार मंडल ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार...