सुपौल, मार्च 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वीरपुर स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 'अस्मिता लीग' का आयोजन किया गया। खेलो इंडिया और 'माय भारत' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर खेल के प्रति उत्साह और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत वीरपुर के मुख्य पार्षद सुशील साह, माय भारत के जिला युवा अधिकारी कुमार शुभम तथा रेड क्रॉस सुपौल की सक्रिय सदस्य जोली खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद सुशील साह ने कहा कि महिलाओं की खेलों में बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत...