सुपौल, जुलाई 3 -- वीरपुर एक, संवाददाता। वीरपुर थाना क्षेत्र में वर्षों से चल रहे 10 धुर जमीन विवाद के बीच शुक्रवार अलसुबह एक 43 वर्षीय अधेड़ का शव एसएच 91 स्थित हहिया धार पुल के समीप अर्जुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हृदयनगर पंचायत के भगवानपुर वार्ड नौ निवासी मो लतीफ पिता मोहम्मद सफी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मवेशी चराने गए लोगों ने हहिया पुल के पास पेड़ से लटका शव देखा। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। प्रारंभिक सूचना पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल वीरपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण आगे की कार्रवाई वीरपुर पुलिस ने की। यह भी पढ़ें- वीरपुर में अधेड़ की संदिग...