सुपौल, जुलाई 31 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सीमावर्ती गांवों को विकसित करने एवं उन गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाते हुए स्वावलंबी बनाने को लेकर सरकार की ओर से संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया। इस क्रम में डीडीसी इंद्रवीर कुमार तथा अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर विनय कुमार ने वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत वीरपुर एवं भीम नगर के सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण किया। इन सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन के विकास के संबंध में किए जाने वाले कार्यों की संभावना को तलाशने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया।

पर्यटन विकास के उपाय मौके पर डीडीसी ने कहा कि वीरपुर एवं आसपास के क्षेत्र में पर्यटक मूल रूप से वीरपुर बराज देखने आते हैं, लेकिन वीरपुर-भीमनगर के आसपास अन्य पर्यटक स्थलों को ...