सुपौल, अप्रैल 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। जिले के वीरपुर को विमानन प्रशिक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने एयरो क्लब ऑफ इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसके तहत वीरपुर को बिहार का पहला 'फ्लाइंग ट्रेनिंग हब' के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना है। योजना के तहत वीरपुर हवाई अड्डा को आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की छह सदस्यीय टीम ने वीरपुर हवाई अड्डा का निरीक्षण किया। साथ ही वीरपुर हवाई अड्डे को प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने को लेकर संभावनाओं का जायजा लिया और अपनी सहमति जताई। एसीआई के महासचिव अरविंद बडोनी ने बताया कि बिहार को विमानन प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम किया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.