सुपौल, जून 9 -- वीरपुर,एक संवाददाता। डीआईजी के आदेश से वीरपुर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में संजय दास ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया। नवनियुक्त थानाध्यक्ष संजय दास ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली को अधिक जनोन्मुखी बनाया जाएगा तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता और संवेदनशीलता को विशेष महत्व दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : भपटियाही थाना के नए थाना अध्यक्ष बने जयप्रकाश चौधरी नए थानाध्यक...