सुपौल, फरवरी 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर वीरपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7357 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। छात्राओं के लिए चार केंद्र राजकीय प्लस टू हाई स्कूल वीरपुर, पीएम श्री मध्य विद्यालय शालीवासा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर और केएस कॉलेज वीरपुर बनाए गए हैं। वहीं छात्रों के लिए सात केंद्र विश्वकर्मा इंटर कॉलेज, जया महिला कॉलेज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हृदयनगर, एमएस हृदयनगर, आदर्श कोशी इंटर कॉलेज, एलकेए हाई स्कूल और कन्या मध्य विद्यालय निर्धारित किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...