सुपौल, जनवरी 7 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। सुपौल जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े वीरपुर में उड़ान योजना के तहत बनाए जाने वाले वीरपुर एयरपोर्ट के निर्माण में अब तेजी आएगी। दरअसल, इस हवाई अड्डे के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रक्रियाधीन है। वीरपुर एयरपोर्ट निर्माण के लिए कुल 88.834 एकड़ भूमि का स्थायी भू-अर्जन किया जाएगा। इसमें वीरपुर मौजा में 24 एकड़ 87 डिसमिल, पिपराहीनाग मौजा में 44 एकड़ 77 डिसमिल और परमानंदपुर में 19 एकड़ 19 डिसमिल भूमि का स्थायी भू-अर्जन किया जाना है। इस बाबत बीते तीन दिसंबर 2025 को वीरपुर हवाई अड्डा के विकास कार्य के लिए भू-अर्जन किये जाने के प्रस्ताव पर अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान पटना की ओर से सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) का कार्य किया गया था। इसके बाद विशेषज्ञ समूह ने 26 दिसंबर 2025 को अपने मंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.