सुपौल, अप्रैल 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द ही रेडक्रॉस के सहयोग से सहायक ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी। इस महत्वपूर्ण पहल को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज कुमार ने की। इसमें जिले से आए चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह एवं उनकी टीम के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी शामिल हुए। बैठक में ब्लड बैंक स्थापना की दिशा में आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करते हुए एक संचालन समिति का गठन किया गया। गठित समिति में तीन सरकारी और दस गैर-सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- हजारीबाग यूथ विंग ने पेश की मानवता की मिसाल 325 यूनिट रक्त संग्रहण समिति के अध्यक्ष एसडीएम वीरपुर होंगे। वहीं गैर-...