सुपौल, अगस्त 11 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के संबंध में जागरूकता को लेकर जिलास्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंच सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सभी मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्य तथा विकसित भारत जी राम जी से संबंधित प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सुरेश पासीसम्मेलन का उद्देश्य सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम 2025 के प्रावधानों, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को जागरूक एवं अवगत करान...