सुपौल, जून 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र की 12 पंचायतों में मुखिया विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कचरे के पृथक्करण, खुले में कचरा फेंकने एवं जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध, गीले कचरे के ऑन-साइट प्रसंस्करण, उपभोक्ता शुल्क, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड सदस्यों और मुखिया को लीड फैसिलिटेटर की भूमिका निभानी होगी। यह भी पढ़ें- सहरसा:वृक्षारोपण और जल संरक्षण का दिया ...