सुपौल : विश्व पर्यावरण दिवस पर विलियम्स हाई स्कूल में पौधारोपण
सुपौल, जून 5 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर स्थित तालाब के समीप एनसीसी कैडेट्स, शिक्षकगण एवं स्काउट एंड गाइड के जिला आयुक्त संजय झा ने एनसीसी अधिकारी सह प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर अजय कुमार ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोपण कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.