सुपौल, जून 5 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सुरजापुर पंचायत में विभिन्न सरकारी भवन परिसरों में पंचायत के मुखिया महानन्द पासवान सहित जनप्रतिनिधियो ने पौधारोपण किया। इस मौके पर मुखिया पासवान ने विश्व पर्यावरण दिवस के उदेश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। जिसका मुख्य उदेश्य लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। मौके पर मुखिया पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने पंचायत सरकार भवन, कचरा भवन, बाढ आश्रयस्थल, विकास भवन आदि स्थलों के परिसर में पौधारोपण किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपीयू में चला हरित अभियान एक पेड़ मां के नाम से कुलपति ने किया पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व प...