सुपौल, फरवरी 4 -- सुपौल, एक संवाददाता। विश्वविद्यालय से जुड़े हालिया घटनाक्रम एवं पीएम-उषा फंड के उपयोग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धताल दास ठाकुरवाड़ी में प्रेस वार्ता की। इस क्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू प्रबंधन की गतिविधियों पर आपत्ति जताई। अभावित के प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा कि बीएनएमयू एक शैक्षणिक संस्थान है, जहां शिक्षा, शोध और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विश्वविद्यालय परिसर को किसी भी प्रकार के वैचारिक, धार्मिक या बाहरी एजेंडे का मंच बनाना छात्र हितों के साथ सीधा खिलवाड़ है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता है, तो एबीवीपी छात्र समाज के साथ मिलकर निर्णायक और उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं रंजीत झा ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.