सुपौल, दिसम्बर 18 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के राजेश्वरी पूर्वी पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को ग्राम पंचायत विकास योजना ( जीपीडीपी) के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन शाम साढ़े 3 बजे किया गया। मुखिया रूबी कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सरदार, उपमुखिया उमेश कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी व ग्रामीण शामिल हुए। सभा के दौरान पंचायत के विकास जुड़ी कई योजनाओं सहित सार्वजनिक व निजी स्तर के कई प्रस्ताव लिये गये। इस दौरान मौजूद लोगों ने खाद की किल्लत, मध्यान भोजन की गुणवत्ता, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सहित जन समस्या से जुडे कई मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं जीपीडीपी जैसी महत्वपूर्ण बैठक से किसान सलाहकार, आवास सहायक सहित कई कर्मियों की अनुपस्थिती पर खेद प्रकट किया गया। मुखिया प्रतिनिधि प्रभू कुमार प्...