सुपौल, दिसम्बर 10 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में मंगलवार को फिर से जिला प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। हालांकि अतिक्रमण खाली कराने पहुंची टीम को विरोध प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा। बावजूद टीम सख्ती से पेश आई और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान आठ दुकानों पर बुल्डोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया गया। इसमें बिरयानी दुकान से लेकर, टायर रिपयेरिंग समेत अन्य दुकानें शामिल है। दरअसल, मंगलवार को शहर के महावीर चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। सदर एसडीएम इन्द्रवीर कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ गौरव गुप्ता, नप के ईओ अरविंद कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और ट्रैफिक थानाध्यक्ष उपेन्द्र नारायण सहित काफी संख्या में पुलिस बल और नगर परिषद कर्मी शामिल थे। महावीर चौक, स्टेशन चौक होते हुए व्यापार संघ रोड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.