सुपौल, नवम्बर 16 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। कुनौली, कमलपुर और डगमारा पंचायत सहित निर्मली प्रखंड के अन्य पंचायत और आसपास के इलाकों के खेतों में अभी भी पानी जमा है। खेतों में धान की बालियां अब नुकसान हो रही है, जिससे किसान हताश हैं । वहीं चुनाव को लेकर किसानों कों हालत इतनीं खराब हो गए हैं कि अब वह अपनी पीड़ा किसी को बताने लायक नहीं रह गए हैं। नेताजी से लेकर आधिकारी तक चुनाव में लगे थे, इसलिए उनकी आवाज कोई सुनने को तैयार नहीं था। निराश व हताश किसान अपने-अपने खेतों में जमा पानी को निकालने में लगे हुए हैं। खेत से पानी निकालने में मोटर सहित अन्य संसाधन का मदद लेकर पानी निकाल रहे हैं। धान की खेत से पानी हट जाने क बाद धान कटनी करके खेत से उसे निकाल कर सड़क पर सुखाते हैं। इसके बाद बची हुई धान की फसल को थ्रेसर से दौनी करके अनाज को बचाने में लगे हैं ।...