सुपौल, अप्रैल 7 -- त्रिवेणीगंज। अनुमंडलीय स्थित आवासीय गुरुकुल स्कूल में वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित करते हुए विद्यार्थियों के बीच रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया गया। रिपोर्ट कार्ड वितरण के दौरान अभिभावकों को बच्चों की प्रगति, उनकी कमजोरियों एवं सुधार के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया था। इसमें सौरव, आशीष, नवीन, आनंद, रिपु शेखर, अभिनंदन, गौरव, राजवेंद्र चौधरी, गीत एवं अन्य छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के निदेशक राकेश चौधरी, एकेडमिक सह स्कूल इंचार्ज विकास आनंद, सचिव रवि प्रकाश समेत सभी शिक्षक व बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.