सुपौल, मार्च 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ गांव में एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 13 निवासी शराब तस्कर संतोष कुमार अपने बाइक में एक बोतल अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने बाइक का जांच किया तो बाइक की डिक्की से एक बोतल शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर संतोष कुमार और बाइक जब्त कर थाना लाया गया। उत्पाद अधिनियम के तहत संतोष कुमार के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 54/ 26 दर्ज कर संतोष कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...