सुपौल, अप्रैल 17 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर स्टैंड में बुधवार शाम एक यात्री बस में आग लग जाने से बस धू-धूकर जल उठी थी। पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद भी दमकल के करीब पौन घंटे देरी से पहुंचने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने थाना के आगे पुलिस वाहन में तोड़फोड़ व हंगामा किया था। पुलिस ने भीड़ में शामिल उपद्रवियों की पहचान करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार रात तक 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जबकि गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें एक स्थानीय महिला भी शामिल है। यह भी पढ़ें- दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग गौरतलब है कि बस में आग लगने की घटना के बाद रात करीब 8.05 बजे डीआईजी कुमार आशीष, डीएम सावन कुमार व एसपी शरथ आरएस भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस व प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद तत्काल...